कोलकाता, 17 अक्टूबर।
रविवार को अमित शाह का दिन दुर्गा पूजा पंडालों और धार्मिक स्थलों के दौरे के नाम रहेगा। सुबह 10:45 बजे वह रामकृष्ण मठ एवं मिशन के मुख्यालय बेलूर मठ पहुंचकर दुर्गा पूजा में शामिल होंगे। इसके बाद सुबह 11:30 बजे हावड़ा जिले के बाली स्थित देशबंधु क्लब की दुर्गा पूजा में शामिल होने का कार्यक्रम है।
इसके बाद गृह मंत्री उत्तरी कोलकाता के शोवाबाजार राजबाड़ी जाएंगे। यहां वह 250 साल से अधिक पुरानी ऐतिहासिक दुर्गा पूजा में देवी के दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे।
दिन के दूसरे हिस्से में अमित शाह पूर्वी कोलकाता के लेक टाउन स्थित प्रसिद्ध श्रीभूमि दुर्गा पूजा पंडाल और दक्षिण कोलकाता के चेतला इलाके में 24 पल्ली पूजा पंडाल का दौरा करेंगे। इन कार्यक्रमों के जरिए वह दुर्गा पूजा समारोहों में शामिल होने के साथ स्थानीय लोगों से भी संपर्क करेंगे। सभी निर्धारित कार्यक्रम पूरे होने के बाद उनके दिल्ली रवाना होने का कार्यक्रम है।














