Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
भारतीय सिनेमा
19 Oct, 2026

करण जौहर की ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क’ का ऐलान, 13 नवंबर को होगी रिलीज

करण जौहर की नई वेब सीरीज ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क’ में शनाया कपूर मुख्य भूमिका निभाएंगी और यह 13 नवंबर, 2026 को जियोहॉटस्टार पर रिलीज होगी।

मुंबई, 19 अक्टूबर।
फिल्म निर्माता करण जौहर ने चर्चित फिल्म फ्रेंचाइजी ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ की तीसरी कड़ी ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क’ की घोषणा कर दी है। इस बार कहानी बड़े पर्दे के बजाय वेब सीरीज के रूप में दर्शकों तक पहुंचेगी। धर्मा प्रोडक्शंस की इस सीरीज में शनाया कपूर मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी। जारी प्रोमो से संकेत मिलता है कि सेंट टेरेसा स्कूल की कहानी में इस बार रोमांस के साथ रहस्य और डर का भी तड़का होगा।

निर्माताओं ने सीरीज का प्रोमो जारी कर इसकी रहस्यमयी दुनिया की झलक दिखाई है। इसमें शनाया कपूर की झलक भी देखने को मिलती है। पिछली फिल्मों से अलग इस बार युवाओं की जिंदगी के अंधेरे पहलुओं और गंभीर घटनाओं पर ध्यान केंद्रित किए जाने की उम्मीद है। हालांकि, कहानी को लेकर अभी अधिक जानकारी साझा नहीं की गई है।

सीरीज में मान्या ग्रोवर, दिव्यिक शर्मा, आदि मलिक और अभिनव सिंह भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे। इसका निर्देशन लघु फिल्मों के लिए पहचान रखने वाली रीमा माया ने किया है।

‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क’ 13 नवंबर, 2026 को जियोहॉटस्टार पर रिलीज होगी। फ्रेंचाइजी को नए अंदाज में पेश करने की इस कोशिश से दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ गई है।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़