मुख्यमंत्री ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच-1 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली मोना अग्रवाल और रजत पदक हासिल करने वाली अवनि लेखरा को भी शुभकामनाएं दीं।
डॉ. यादव ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर संदेश साझा कर महिला जूडो की जे-2, 52 किलोग्राम श्रेणी में रजत पदक जीतने वाली कोकिला कौशिकलाते और जूडो स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल करने वाले कपिल परमार को बधाई दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से देश का गौरव बढ़ा है और यह भारत के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने खिलाड़ियों के परिश्रम और समर्पण को सभी के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए भविष्य में भी सफलता हासिल करने की शुभकामनाएं दीं।














