Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
गुजरात
19 Oct, 2026

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात, विकास के मुद्दों पर मिला मार्गदर्शन

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात कर गरीबों, युवाओं, किसानों और महिलाओं के लिए नए अवसर सृजित करने तथा विकसित गुजरात के संकल्प पर मार्गदर्शन प्राप्त किया।

नई दिल्ली, 19 अक्टूबर।
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान राज्य के गरीबों, युवाओं, किसानों और महिलाओं के जीवन में खुशहाली लाने तथा उनके लिए नए अवसर उपलब्ध कराने से जुड़े विषयों पर प्रधानमंत्री से मार्गदर्शन प्राप्त किया।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीर साझा कर इसकी जानकारी दी।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भी मुलाकात के बाद अपनी प्रतिक्रिया साझा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री से भेंट के दौरान गुजरात के गरीबों, युवाओं, अन्नदाताओं और महिलाओं के जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ाने तथा उनके लिए नए अवसर सृजित करने के संबंध में मार्गदर्शन मिला।

पटेल ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री के साथ ‘विकसित गुजरात, विकसित भारत’ के संकल्प को पूरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई। उनके अनुसार, प्रधानमंत्री से मुलाकात हर बार नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करती है।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़