Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
राजनीति
19 Oct, 2026

मणिपुर हिंसा पर मुख्यमंत्री सख्त, संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश

मणिपुर में नागरिकों की हत्या और हालिया हिंसा के बाद मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा कड़ी करने और घायलों के इलाज का पूरा खर्च सरकार द्वारा उठाने के निर्देश दिए।

इंफाल, 19 अक्टूबर।
मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने इंफाल पूर्वी जिले के नोंगशुम में हथियारबंद उपद्रवियों द्वारा नागरिकों की हत्या की कड़ी निंदा की है। उन्होंने अधिकारियों को राज्य के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री सचिवालय के मंत्रिमंडल कक्ष में सोमवार को आयोजित सुरक्षा समीक्षा बैठक में राज्य की मौजूदा कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया गया। बैठक में गृह मंत्री गोविंदास कोंथौजम, मुख्य सचिव, सुरक्षा सलाहकार, पुलिस महानिदेशक, गृह आयुक्त और सेना, असम राइफल्स, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, सीमा सुरक्षा बल सहित विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में थौबल जिले में रविवार को हुई हिंसा और इंफाल पूर्वी जिले में सोमवार को हुए हमले पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने हाल की घटनाओं को गंभीर बताते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा उपाय और कड़े करने को कहा, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने राज मेडिसिटी अस्पताल पहुंचकर नोंगशुम की घटना में घायल नागरिकों और उनके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने अस्पताल के प्रबंध निदेशक और चिकित्सकों से भी चर्चा की तथा घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने घायलों और उनके परिजनों को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार उनके उपचार का पूरा खर्च वहन करेगी।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़