Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
बिहार
19 Oct, 2026

नरपतगंज में 21 अक्टूबर को 50 फीट के रावण का रिमोट से होगा दहन

अररिया के नरपतगंज हाई स्कूल मैदान में 21 अक्टूबर की शाम 50 फीट ऊंचे रावण का रिमोट से दहन होगा, जिसके लिए आयोजकों ने सुरक्षा, बैठने और पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाएं पूरी करने की तैयारी की है।

अररिया, 19 अक्टूबर।

बिहार के अररिया जिले के नरपतगंज हाई स्कूल मैदान में 21 अक्टूबर की शाम 50 फीट ऊंचे रावण का दहन रिमोट से किया जाएगा। विजयादशमी के अवसर पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को भव्य और व्यवस्थित बनाने के लिए युवा एकता के सदस्य तैयारियों में जुटे हैं।

युवा एकता के अध्यक्ष विवेक भगत के नेतृत्व में सोमवार को सैकड़ों युवाओं ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान महिलाओं के बैठने की व्यवस्था, प्रवेश और निकास द्वारों पर बैरिकेडिंग, आतिशबाजी से होने वाली संभावित घटनाओं को रोकने के इंतजाम, चलंत शौचालय और पेयजल की व्यवस्था को अंतिम रूप दिया गया।

आयोजकों ने कार्यक्रम के दौरान व्यवस्था बनाए रखने और उपद्रव करने वालों पर नजर रखने के लिए संगठन के सदस्यों सहित 96 स्वयंसेवकों को जिम्मेदारी सौंपी है। भक्ति कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के बैठने की व्यवस्था मंच के दक्षिण दिशा में की गई है, जबकि पुरुषों के लिए स्टेडियम की सीढ़ियों पर स्थान निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम स्थल के दोनों प्रवेश द्वारों से वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।

बुधवार शाम होने वाले रावण दहन कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ प्रखंड प्रमुख मनोज यादव भी शामिल होंगे। आयोजन की शुरुआत दीप प्रज्वलन से होगी। इसके बाद अतिथियों और आगंतुकों का सम्मान किया जाएगा तथा भगवान श्रीराम की झांकी निकाली जाएगी। श्रद्धालुओं की भीड़ को व्यवस्थित रखने के लिए भक्ति जागरण का आयोजन भी होगा।

युवा संघ नरपतगंज पिछले दस वर्षों से लगातार रावण दहन कार्यक्रम आयोजित करता आ रहा है। इस बार भी आयोजन को सफल बनाने में विवेक भगत, प्रदीप पासवान, बिहारी बाबू, किट्टु मंडल, धीरज मंडल, मुन्ना, अमोद मंडल, राजेश सिंह, रोशन मलकार और दीपक पोद्दार सहित अन्य सदस्य जुटे हैं।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़