गुवाहाटी, 21 अक्टूबर।
गुवाहाटी के हेंगराबाड़ी इलाके में किराए के मकान से एक युवती का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। युवती की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पुलिस के अनुसार, हेंगराबाड़ी स्थित नेहा अपार्टमेंट से बुधवार को युवती का शव बरामद किया गया। मृतका की पहचान डोली कश्यप के रूप में हुई है। वह गुवाहाटी की एक बीमा कंपनी में कार्यरत थी और किराए के मकान में रह रही थी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया है। अधिकारियों के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही युवती की मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।














