Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
असम
21 Oct, 2026

आजाद हिंद फौज स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने वीर सैनिकों को किया नमन

आजाद हिंद फौज के स्थापना दिवस पर असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नेतृत्व में गठित अस्थायी सरकार और स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को याद किया।

गुवाहाटी, 21 अक्टूबर।

आजाद हिंद फौज के स्थापना दिवस पर असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के अदम्य साहस और देशभक्ति को याद करते हुए उनके योगदान को नमन किया।

मुख्यमंत्री ने बुधवार को फेसबुक पर साझा संदेश में कहा कि आजाद हिंद फौज के स्थापना दिवस पर उन वीरों को श्रद्धापूर्वक याद किया जा रहा है, जिन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सब कुछ समर्पित कर दिया।

उन्होंने कहा कि वर्ष 1943 में इसी दिन नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नेतृत्व में भारत की पहली अस्थायी सरकार का गठन हुआ था। यह ऐतिहासिक पहल ब्रिटिश साम्राज्य के लिए बड़ी चुनौती बनी और स्वतंत्रता आंदोलन को नई गति मिली।

मुख्यमंत्री ने मातृभूमि को पराधीनता से मुक्त कराने के लिए साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति का परिचय देने वाले सभी वीर सैनिकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़