Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
बिहार
21 Oct, 2026

सीवान के दशहरा मेले में पेट्रोल से करतब के दौरान आग, एक दर्जन लोग झुलसे

सीवान के रसूलपुर गांव में दशहरा मेले के दौरान पेट्रोल से आग के करतब दिखाते समय हादसा हो गया, जिसमें करीब एक दर्जन लोग झुलस गए और चार घायलों को पटना रेफर किया गया।

सीवान, 21 अक्टूबर।

बिहार के सीवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में बुधवार रात दशहरा मेले के दौरान आग के करतब दिखाते समय बड़ा हादसा हो गया। पेट्रोल से करतब दिखा रहे एक कलाकार के आग की चपेट में आने के बाद मची अफरा-तफरी में करीब एक दर्जन लोग झुलस गए। घटना के बाद मेले में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

हादसे में गंभीर रूप से झुलसे छह लोगों को पहले बड़हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सीवान सदर अस्पताल भेजा गया। इनमें चार की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पटना स्थित पीएमसीएच रेफर कर दिया। अन्य कई लोगों के भी मामूली रूप से झुलसने की सूचना है। उनका उपचार स्थानीय स्तर पर और सीवान के निजी अस्पतालों में चल रहा है।

घायलों में रसूलपुर निवासी दिलीप साह का 18 वर्षीय बेटा सूरज कुमार, मुन्ना प्रसाद का 10 वर्षीय बेटा अनीश कुमार, उमेश महतो का 18 वर्षीय बेटा राहुल कुमार, माया साह का 12 वर्षीय बेटा बिट्टू कुमार, गणेश साह का 10 वर्षीय बेटा रसूला और छक्का टोला निवासी प्रमोद महतो का 15 वर्षीय बेटा पवन कुमार शामिल हैं। सूरज, अनीश, राहुल और पवन की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें पटना रेफर किया गया।

प्रत्यक्ष घटनाक्रम के अनुसार, दशहरा मेले में कुछ कलाकार पेट्रोल की मदद से आग के करतब दिखा रहे थे। इसी दौरान एक कलाकार आग की चपेट में आ गया। खुद को बचाने के प्रयास में उसने पेट्रोल दर्शकों की ओर फेंक दिया, जिससे आग वहां मौजूद लोगों तक पहुंच गई और कई लोग झुलस गए।

आग फैलते ही मेले में चीख-पुकार मच गई। लोग घायलों की मदद करने और उन्हें अस्पताल पहुंचाने में जुट गए। सूचना मिलने पर प्रशासन की ओर से एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई, जिसके जरिए घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

इस हादसे के बाद दशहरा कार्यक्रम में पेट्रोल से आग के करतब दिखाने और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। सार्वजनिक आयोजनों में ज्वलनशील पदार्थों का इस्तेमाल पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम के बिना किए जाने पर गंभीर हादसों का खतरा बना रहता है।

गुरुवार सुबह पुलिस अधीक्षक भारत सोनी घटनास्थल पर पहुंचे और हादसे के संबंध में जानकारी ली।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़