Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
हरियाणा
21 Oct, 2026

हरियाणा में वीआईपी हेलीकॉप्टरों और विमानों की देखरेख के लिए लागू होगा डिजिटल सॉफ्टवेयर

हरियाणा सरकार वीआईपी हेलीकॉप्टरों और विमानों के रखरखाव, पायलटों की ड्यूटी तथा तकनीकी रिकॉर्ड की निगरानी के लिए नया डिजिटल सॉफ्टवेयर खरीद रही है, जिसके लिए ऑनलाइन निविदाएं आमंत्रित की गई हैं।

चंडीगढ़, 21 अक्टूबर।

हरियाणा सरकार अपने वीआईपी हेलीकॉप्टरों और विमानों के संचालन, तकनीकी रखरखाव तथा चालक दल की निगरानी के लिए डिजिटल व्यवस्था लागू करने जा रही है। नागरिक उड्डयन विभाग ने इसके लिए अत्याधुनिक सॉफ्टवेयर खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग की ओर से ई-निविदा के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

नई व्यवस्था सरकार के तीन प्रमुख वीआईपी हेलीकॉप्टरों और फ्यूजन विमान पर लागू की जाएगी। विमानन सुरक्षा और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय के निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करना इसका प्रमुख उद्देश्य है। पुरानी और मैनुअल व्यवस्था में आ रही दिक्कतों को देखते हुए डिजिटल प्रणाली की जरूरत महसूस की गई। इस सॉफ्टवेयर से संबंधित आंकड़ों का स्वामित्व और सुरक्षा संबंधी बैकअप हरियाणा सरकार के पास रहेगा।

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय के नियमों और विमानों की उड़ान योग्यता से जुड़े निर्देशों का पूरी तरह पालन कराने के लिए स्वचालित निगरानी व्यवस्था विकसित की जाएगी। अभी विमानों के इंजन, विभिन्न उपकरणों और कलपुर्जों की निर्धारित उपयोग अवधि का सटीक रिकॉर्ड नहीं होने से अचानक रखरखाव की जरूरत सामने आ जाती है। नई प्रणाली में इनका व्यवस्थित लेखा-जोखा रखा जा सकेगा।

इसके अलावा पायलटों के उड़ान समय, ड्यूटी की अवधि और आराम के समय की वास्तविक समय में निगरानी होगी। यदि किसी पायलट की ड्यूटी निर्धारित सीमा से अधिक होने की स्थिति बनेगी, तो सॉफ्टवेयर पहले ही चेतावनी और सूचना जारी करेगा।

पायलटों की छुट्टियों, जरूरत पड़ने पर ड्यूटी के लिए उपलब्धता और चालक दल की समय-सारणी का प्रबंधन भी डिजिटल माध्यम से किया जाएगा। इससे पूरी प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित और पारदर्शी बनाने में मदद मिलेगी।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़