Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
हिमाचल प्रदेश
21 Oct, 2026

केंद्रीय विश्वविद्यालय में यूपीएससी-एचपीएससी की मुफ्त कोचिंग, 100 अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका

धर्मशाला स्थित हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में पात्र विद्यार्थियों को यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी कराई जाएगी, जिसके लिए 20 नवंबर 2026 तक आवेदन किया जा सकता है।

धर्मशाला, 21 अक्टूबर।

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय, धर्मशाला में संघ लोक सेवा आयोग और हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अंतर्गत संचालित डा. आंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र में अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और पीएम केयर्स चिल्ड्रन योजना के जरूरतमंद व पात्र लाभार्थियों को यह सुविधा मिलेगी।

प्रशिक्षण के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है। इच्छुक पात्र विद्यार्थी निःशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 20 नवंबर 2026 तय की गई है।

प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर प्रशिक्षण के लिए 100 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को एक वर्ष तक हर महीने चार हजार रुपये का वजीफा भी दिया जाएगा।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़