नई दिल्ली, 21 अक्टूबर।
दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) ने अरुण जेटली स्टेडियम में अंडर-16 बॉयज कैंप 2026 की शुरुआत कर दी है। इस शिविर के लिए चयनित 139 खिलाड़ियों को 21 और 22 अक्टूबर को रिपोर्ट करना है। बुधवार, 21 अक्टूबर को क्रमांक 1 से 70 तक के खिलाड़ियों को सुबह 11:30 बजे, जबकि 71 से 139 तक के खिलाड़ियों को दोपहर 2 बजे पहुंचना होगा। गुरुवार, 22 अक्टूबर को पहले समूह के खिलाड़ियों की रिपोर्टिंग सुबह 8 बजे और दूसरे समूह की सुबह 10:30 बजे निर्धारित की गई है। कैंप का कार्यक्रम और चयनित खिलाड़ियों की सूची डीडीसीए की लीग एंड टूर्नामेंट कमेटी ने जारी की है। इस समिति के अध्यक्ष अशोक शर्मा और संयोजक नवदीप मल्होत्रा हैं।
शिविर में शामिल होने वाले सभी खिलाड़ियों को निर्धारित समय पर क्रिकेट किट और स्पोर्ट्स शूज पहनकर पहुंचना अनिवार्य है। खिलाड़ियों को आने-जाने की व्यवस्था पहले से करने की सलाह दी गई है, क्योंकि स्टेडियम परिसर में पार्किंग की सुविधा उपलब्ध होने की पुष्टि नहीं है। इसके अलावा, खिलाड़ियों के माता-पिता और अभिभावकों को मैदान के अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। सभी चयनित खिलाड़ियों को रिपोर्टिंग के लिए निर्धारित समय और दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा, ताकि कैंप की गतिविधियां व्यवस्थित रूप से संचालित की जा सकें।











