कवर्धा, 21 अक्टूबर।
जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के कोदवा गांव में मंगलवार रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर में गंभीर चोट आई है।
टक्कर कोदवा गांव में शराब दुकान के पास हुई। जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार से आ रही दोनों बाइकों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी गंभीर थी कि एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। मृतक युवक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।













