Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
छत्तीसगढ़
21 Oct, 2026

धमतरी में पुलिस स्मृति दिवस पर 154 बलिदानी जवानों को श्रद्धांजलि, परिजनों से मिले अधिकारी

धमतरी के रक्षित केंद्र रूद्री में पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद परेड और सलामी के साथ 154 बलिदानी पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि दी गई तथा अधिकारियों ने शहीद परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।

धमतरी, 21 अक्टूबर।

पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर बुधवार को रक्षित केंद्र रूद्री में शहीद पुलिसकर्मियों की स्मृति में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान देश की आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और नागरिकों की रक्षा करते हुए प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों को नमन किया गया।

समारोह में मौजूद पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने बलिदानी जवानों के साहस, कर्तव्यपरायणता और देश के प्रति समर्पण को याद किया। पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय ने बलिदान देने वाले जवानों के नामों का वाचन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि देश और समाज की सुरक्षा के लिए अपने प्राण देने वाले जवान हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे। उनका बलिदान पुलिस बल के प्रत्येक सदस्य को पूरी निष्ठा, साहस और समर्पण के साथ जिम्मेदारी निभाने की सीख देता है।

इसके बाद परि. सूबेदार ललिता मरावी और तापेश्वर सिंह राजपूत के नेतृत्व में जवानों ने शोक शस्त्र के साथ शहीद परेड निकाली और सलामी दी। उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों ने मौन रखकर शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।

पुलिस स्मृति दिवस 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स क्षेत्र में चीनी सैनिकों के हमले में बलिदान हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 10 जवानों की याद में मनाया जाता है। यह दिन कर्तव्य निभाते हुए प्राणों का बलिदान देने वाले पुलिसकर्मियों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का अवसर है। समारोह में एक सितंबर 2025 से 31 अगस्त 2026 के बीच देशभर में कर्तव्य पालन के दौरान बलिदान हुए 154 पुलिस जवानों के साथ जिले के बलिदानी जवानों को भी याद किया गया।

कार्यक्रम के बाद पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय, महापौर रामू रोहरा, अपर कलेक्टर इंदिरा देहारी और एसडीएम कल्पना ध्रुव ने बलिदानी जवानों के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिवारों का हालचाल जाना और उनकी समस्याओं व जरूरतों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान परिजनों के प्रति संवेदना और सम्मान व्यक्त किया गया।

समारोह का संचालन सेवानिवृत्त प्राध्यापक चंद्रशेखर शर्मा ने किया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार पांडेय, डीएसपी भानु प्रताप चंद्राकर, होमगार्ड कमांडेंट शोभा ठाकुर, सीएमएचओ आदित्य सिन्हा, सिविल सर्जन अरुण टोंडर, डीपीओ अजय सिंह, रक्षित निरीक्षक विपुल आनंद जांगड़े सहित धमतरी, रूद्री और अर्जुनी के थाना प्रभारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, शहीद जवानों के परिजनों, समाजसेवियों, वरिष्ठ नागरिकों, सेवानिवृत्त पुलिस पेंशनर्स, सैनिक कल्याण संघ के सदस्यों, मीडिया प्रतिनिधियों और पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों ने भी भाग लिया।

धमतरी पुलिस ने वीर जवानों के सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए उनके आदर्शों, कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भावना को अपनाने का संकल्प दोहराया। देश और समाज की सुरक्षा के लिए प्राण न्योछावर करने वाले इन वीरों का त्याग सदैव स्मरणीय रहेगा।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़