Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
छत्तीसगढ़
21 Oct, 2026

बस्तर दशहरा: 23 अक्टूबर को सिरहासार भवन में ही होगा मुरिया दरबार

बस्तर दशहरा समिति ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति वाला पारंपरिक मुरिया दरबार 23 अक्टूबर को सिरहासार भवन में ही होगा, जबकि आमसभा और प्रदर्शनी लालबाग मैदान में आयोजित की जाएंगी।

जगदलपुर, 21 अक्टूबर।

विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा के प्रमुख आयोजन मुरिया दरबार के स्थल और नाम को लेकर चल रही चर्चाओं पर बस्तर दशहरा समिति ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। समिति के अनुसार, 23 अक्टूबर को पारंपरिक सिरहासार भवन में ही मुरिया दरबार आयोजित होगा। इस वर्ष आयोजन स्थल में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

इस ऐतिहासिक आयोजन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल होंगी। इस दौरान वह बस्तर के मांझी-चालकी, मेम्बर-मेम्बरिन और अन्य सदस्यों से मुलाकात करेंगी। समिति ने मुरिया दरबार का नाम बदलने संबंधी खबरों को निराधार बताते हुए इन्हें अफवाह करार दिया है।

समिति की ओर से जारी निमंत्रण पत्रों में भी आयोजन का नाम मुरिया दरबार ही दर्ज है। इससे स्पष्ट किया गया है कि सदियों पुरानी इस सामाजिक और सांस्कृतिक परंपरा की पहचान में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

वहीं, 23 अक्टूबर को बस्तर दशहरा उत्सव के तहत लालबाग मैदान, जगदलपुर में आमसभा आयोजित होगी। यहां प्रदर्शनी की व्यवस्था भी की जा रही है, ताकि दोनों कार्यक्रम सुचारु रूप से संपन्न हो सकें। समिति ने आमजन और आगंतुकों से अपुष्ट खबरों पर भरोसा नहीं करने की अपील की है।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़