Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
दिल्ली-एनसीआर
21 Oct, 2026

दिल्ली के विधायकों की साल में दो बार होगी स्वास्थ्य जांच, नवंबर में शिविर

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने विधायकों की साल में दो बार स्वास्थ्य जांच कराने का निर्णय लिया है, जिसके तहत 12 से 19 नवंबर तक संत परमानंद अस्पताल के सहयोग से जांच शिविर आयोजित होगा।

नई दिल्ली, 21 अक्टूबर।

दिल्ली विधानसभा के सभी वर्तमान विधायकों की अब साल में दो बार स्वास्थ्य जांच कराई जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। इसका उद्देश्य संभावित बीमारियों का शुरुआती चरण में पता लगाना और विधायकों को समय पर चिकित्सकीय सलाह तथा उपचार उपलब्ध कराना है।

बैठक में संत परमानंद अस्पताल के महाप्रबंधक और विधानसभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अध्यक्ष की पहल पर पिछले वर्ष विधायकों के लिए सालाना स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था शुरू की गई थी। अब इसे बढ़ाकर वर्ष में दो बार करने का निर्देश दिया गया है।

इस फैसले के तहत 12 से 19 नवंबर तक संत परमानंद अस्पताल के सहयोग से स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाएगा। जांच प्रक्रिया को व्यवस्थित रखने के लिए विधायकों को दो समूहों में शामिल किया जाएगा। पहले समूह की जांच सुबह 8:30 बजे और दूसरे समूह की जांच सुबह 9:30 बजे शुरू होगी।

विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि जनप्रतिनिधियों पर सार्वजनिक जीवन में कई जिम्मेदारियां होती हैं, इसलिए उनके स्वास्थ्य की नियमित निगरानी जरूरी है। उन्होंने बताया कि समय-समय पर जांच से स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों की पहचान कर उचित उपचार और बचाव के उपाय किए जा सकेंगे। विधानसभा सचिवालय शिविर के सुचारु संचालन के लिए चिकित्सा संस्थान के साथ समन्वय करेगा।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़