Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
टॉप न्यूज़
21 Oct, 2026

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में आठ गिरफ्तार, कोटा से लाए गए तीन आरोपित 31 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में अब तक आठ आरोपित गिरफ्तार किए गए हैं, जबकि कोटा से मुंबई लाए गए तीन आरोपितों को अदालत ने 31 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा है।

मुंबई, 21 अक्टूबर।

अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में अब तक आठ आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है। राजस्थान के कोटा से पकड़े गए तीन आरोपितों को मुंबई की किला अदालत ने 31 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। मामले में गुजरात के वडोदरा और दिल्ली से भी गिरफ्तारियां हुई हैं।

मुंबई पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त राज तिलक रोशन ने बुधवार को बताया कि कोटा से गिरफ्तार रेहान उर्फ सुक्का, फूल सिंह और रितिक कुर्मी उर्फ रोशन को मुंबई लाया गया है। इनसे पूछताछ के आधार पर पुलिस ने गुजरात के वडोदरा से अंकित नामक एक अन्य आरोपित को भी गिरफ्तार किया है।

जांच में सामने आया है कि आरोपितों को फायरिंग की सुपारी देने के साथ विदेश में बसाने का आश्वासन भी दिया गया था। वहीं, दिल्ली पुलिस ने इस मामले में कुणाल (21), सुमित (19), राधा (23) और बबीता (23) को गिरफ्तार किया है। इन चारों पर आरोपितों को हथियार उपलब्ध कराने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार अब तक बरामद नहीं हुए हैं।

अदालत ने 31 अक्टूबर तक हिरासत में भेजा

राजस्थान से लाए गए तीनों आरोपितों को बुधवार को मुंबई की अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने पूछताछ और जांच के लिए 14 दिन की हिरासत मांगी। बचाव पक्ष के वकील अजिंक्य मिरगले ने इसका विरोध करते हुए कहा कि आरोपितों से कोटा में ट्रांजिट रिमांड के दौरान रातभर पूछताछ की गई थी और मुंबई लाते समय भी उनसे सवाल-जवाब हुए थे। उन्होंने आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजने की मांग की।

सरकारी पक्ष ने दलील दी कि आरोपित दूसरे राज्य में पकड़े गए हैं और वहां जाकर भी जांच करनी है। हथियार बरामद नहीं होने के कारण पुलिस को आगे पूछताछ की जरूरत है। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने तीनों आरोपितों को 31 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़