Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
छत्तीसगढ़
21 Oct, 2026

23 अक्टूबर को बस्तर आएंगी राष्ट्रपति मुर्मु, मुरिया दरबार में होंगी शामिल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 23 अक्टूबर को जगदलपुर में बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होंगी, मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा करेंगी और लालबाग मैदान में आमसभा को संबोधित करेंगी।

जगदलपुर, 21 अक्टूबर।

बस्तर के ऐतिहासिक दशहरा पर्व में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 23 अक्टूबर को जगदलपुर पहुंचेंगी। वह इस दौरान सदियों पुरानी परंपरा से जुड़े मुरिया दरबार में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

बस्तर के सांसद और दशहरा समिति के अध्यक्ष महेश कश्यप ने राष्ट्रपति के आगमन को क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण अवसर बताया। उन्होंने कहा कि इस दौरे से बस्तर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक आयोजनों को देशभर में नई पहचान मिलेगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रपति 23 अक्टूबर की सुबह जगदलपुर पहुंचने के बाद सबसे पहले प्रसिद्ध मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी। इस दौरान वह बस्तर और प्रदेश के लोगों की सुख-समृद्धि की कामना करेंगी।

इसके बाद राष्ट्रपति बस्तर की पारंपरिक सामाजिक व्यवस्था से जुड़े मांझी-चालकी समुदाय के सदस्यों और समाज प्रमुखों से मुलाकात करेंगी। मुरिया दरबार में शामिल होने के बाद वह जगदलपुर के लालबाग मैदान में आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रम और विशाल आमसभा को संबोधित करेंगी।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़