Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
हिमाचल प्रदेश
21 Oct, 2026

सुक्खू सरकार पर जयराम ठाकुर का हमला, विकास कार्यों और केंद्रीय सहायता पर उठाए सवाल

हिमाचल प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर विकास कार्यों, उड़ान योजना, स्वास्थ्य सेवाओं, क्षतिग्रस्त सड़कों और नशे की समस्या को लेकर निशाना साधा।

शिमला, 21 अक्टूबर।

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें भाजपा की गुटबाजी पर टिप्पणी करने के बजाय अपनी पार्टी और सरकार की स्थिति सुधारने पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में विकास और जनहित के काम प्रभावित हो रहे हैं तथा मुख्यमंत्री मंत्रिमंडल और पार्टी में एकजुटता बनाए रखने में सफल नहीं हो रहे हैं।

जयराम ठाकुर ने सरकार पर जनकल्याणकारी योजनाओं के बजाय विभिन्न सेवाओं के शुल्क बढ़ाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को भाजपा के गुटों की संख्या बताने के बजाय अपने कार्यकाल की उपलब्धियां सामने रखनी चाहिए।

उन्होंने उड़ान योजना के तहत हवाई सेवाएं शुरू करने का श्रेय केंद्र सरकार को देते हुए कहा कि इसमें वित्तीय सहायता का बड़ा हिस्सा केंद्र वहन करता है। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा और ग्रामीण विकास में भी केंद्रीय सहायता की भूमिका बताते हुए राज्य सरकार से इसे स्वीकार करने की मांग की।

पूर्व मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सेवाओं, आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों और नशे की समस्या पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि कई क्षतिग्रस्त सड़कें अब तक बहाल नहीं हुई हैं और प्रदेश में नशे की समस्या गंभीर बनी हुई है।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़