Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
टॉप न्यूज़
21 Oct, 2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर, रायपुर और जगदलपुर में कार्यक्रमों में होंगी शामिल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 22 और 23 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान रायपुर में स्मारक सिक्का जारी करेंगी और जगदलपुर में मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा के बाद मुरिया दरबार में शामिल होंगी।

रायपुर, 21 अक्टूबर।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 22 और 23 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वह रायपुर और जगदलपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रदेश में तैयारियां की जा रही हैं।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रपति 22 अक्टूबर को दोपहर 12:45 बजे तक रायपुर पहुंचेंगी। इसके बाद लोक भवन में दोपहर 12:45 बजे पूज्य माता हासी देवी जी के सम्मान में 200 रुपये मूल्यवर्ग का स्मारक सिक्का जारी करेंगी। शाम चार बजे वह बूढ़ापारा स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में नुआखाई पर्व के अवसर पर आयोजित ‘सेवा सम्मान पर्व’ एवं ‘युवा प्रबोधन’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। दिनभर के कार्यक्रमों के बाद वह लोक भवन में रात्रिविश्राम करेंगी।

दौरे के दूसरे दिन 23 अक्टूबर को राष्ट्रपति रायपुर से जगदलपुर जाएंगी। वहां सुबह 11 बजे मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी। इसके बाद दोपहर 12:45 बजे बस्तर दशहरा के पारंपरिक मुरिया दरबार में हिस्सा लेंगी।

मुरिया दरबार बस्तर की ऐतिहासिक जन-सुनवाई परंपरा का प्रतीक है। पहले राजा इस दरबार में आम लोगों और आदिवासी प्रतिनिधियों की समस्याएं सुनते थे। वर्तमान में विभिन्न गांवों के मुखिया और पारंपरिक प्रतिनिधि इसमें शामिल होकर क्षेत्र की समस्याएं सामने रखते हैं। बस्तर के 80 परगनों के मुखिया, चालकी, मेम्बर और मेम्बरीन की भागीदारी इसे विशिष्ट बनाती है।

राष्ट्रपति का यह दौरा छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत, लोक आस्था और पारंपरिक आयोजनों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़