आसनसोल, 22 अक्टूबर।
पश्चिम बंगाल के आसनसोल अंतर्गत अंडाल क्षेत्र में गुरुवार की तड़के एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना पेश आई। अंडाल मोड़ फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे उसमें सवार कुल छह लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इस भीषण हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना की भनक लगते ही अंडाल थाना पुलिस और यातायात अमला तुरंत हरकत में आया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को फौरन दुर्गापुर के एक अस्पताल पहुँचाया, जहाँ उनका चिकित्सीय उपचार आरंभ किया गया है। डॉक्टरों के अनुसार हादसे में घायल हुए छह लोगों में से चार की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है, जबकि दो अन्य को मामूली चोटें आई हैं। दुर्घटना के शिकार हुए लोगों की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई है।














