Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
हिमाचल प्रदेश
22 Oct, 2026

हरिद्वार: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला फरार आरोपी टिहरी से गिरफ्तार

हरिद्वार नगर कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले फरार आरोपी दीपक सैनी को टिहरी के हिंडोलाखाल से गिरफ्तार कर चालान कर दिया।

हरिद्वार, 22 अक्टूबर।

विवाह का झूठा वादा देकर एक युवती के साथ देहशोषण करने के मामले में काफी समय से फरार चल रहे वांछित अभियुक्त को हरिद्वार नगर कोतवाली पुलिस ने धर दबोचा है। पुलिस की तत्परता से आरोपी को टिहरी गढ़वाल के हिंडोलाखाल इलाके से गिरफ्तार करने में सफलता मिली। पकड़ा गया आरोपी पुलिस की दबिश से बचने के उद्देश्य से लगातार अपने छिपने के स्थान बदल रहा था।

पुलिस से प्राप्त विवरण के अनुसार बीते तेईस अगस्त को नगर कोतवाली हरिद्वार में पीड़ित युवती की शिकायत पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। इस मामले में उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के थाना कीरतपुर अंतर्गत आलेपुर उमरी दवास निवासी बीस वर्षीय दीपक सैनी पुत्र सतपाल सैनी लगातार फरार चल रहा था।

सघन छानबीन और सुरागरसी के आधार पर पुलिस टीम ने हिंडोलाखाल से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और आवश्यक वैधानिक औपचारिकताएं पूर्ण करने के उपरांत पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करते हुए उसका चालान कर दिया है।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़