Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
टॉप न्यूज़
22 Oct, 2026

शक्तिशाली अल नीनो से दुनिया पर आर्थिक संकट का खतरा, संयुक्त राष्ट्र ने दी चेतावनी

संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी है कि इस वर्ष के अंत तक शक्तिशाली हो सकने वाला अल नीनो दुनियाभर में आर्थिक संकट, भीषण गर्मी, सूखे, बाढ़ और कृषि एवं जल संसाधनों पर दबाव बढ़ा सकता है।

जिनेवा, 22 अक्टूबर।

संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी है कि शक्तिशाली अल नीनो दुनियाभर में बड़े आर्थिक संकट पैदा कर सकता है। इसके प्रभाव से लैटिन अमेरिका, अफ्रीका, एशिया और प्रशांत क्षेत्र में भीषण गर्मी, सूखा और बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं का खतरा बढ़ सकता है।

जिनेवा में आयोजित पत्रकार वार्ता में संयुक्त राष्ट्र के उप महासचिव टॉम फ्लेचर ने अल नीनो की तुलना विनाशकारी प्रहार से करते हुए इसके प्रभावों को कम करने के लिए तत्काल वैश्विक प्रयासों की आवश्यकता बताई।

फ्लेचर ने कहा कि तैयारी के लिहाज से अगले दो सप्ताह बेहद महत्वपूर्ण होंगे। उन्होंने सरकारों, नागरिक संगठनों, कारोबार जगत और अंतरराष्ट्रीय भागीदारों से संसाधन जुटाने तथा आपदा से निपटने की व्यवस्थाएं तैयार रखने का आग्रह किया।

उन्होंने आगाह किया कि इसके दुष्परिणाम प्रभावित क्षेत्रों तक सीमित नहीं रहेंगे। प्राकृतिक आपदाओं के कारण संघर्ष, लोगों का विस्थापन और पलायन जैसी समस्याएं भी बढ़ सकती हैं।

विश्व मौसम विज्ञान संगठन की प्रमुख सेलेस्टे साउलो ने आशंका जताई कि इस वर्ष के अंत तक अल नीनो अभूतपूर्व रूप से शक्तिशाली हो सकता है। इसका प्रभाव लंबे समय तक बना रहने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि दक्षिण-पूर्व एशिया में तापमान बढ़ने, वर्षा कम होने और जंगलों में आग लगने का खतरा बढ़ सकता है। इससे उठने वाला धुआं भी गंभीर समस्या बन सकता है। इसके अतिरिक्त कृषि और जल संसाधनों पर दबाव बढ़ने की आशंका है।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़