Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
सरकार व नीतियाँ
22 Oct, 2026

राष्ट्रपति मुर्मु ने माता हासी देवी के सम्मान में जारी किया 200 रुपये का स्मारक सिक्का

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने माता साहिब हासी देवी की 200वीं जयंती पर रायपुर में 200 रुपये का स्मारक सिक्का और विशेष डाक टिकट जारी कर उनके आध्यात्मिक योगदान को सम्मानित किया।

रायपुर, 22 अक्टूबर।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को रायपुर स्थित लोकभवन के छत्तीसगढ़ मंडपम में माता साहिब हासी देवी के सम्मान में 200 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

शदाणी दरबार रायपुर की पांचवीं पीठाधीश माता साहिब हासी देवी की 200वीं जयंती के अवसर पर स्मारक सिक्के के साथ विशेष डाक टिकट भी जारी किया गया। सिंधी समाज की इस महान विभूति के सम्मान में यह पहल समाज के लिए ऐतिहासिक मानी जा रही है। देश और विदेश में रहने वाले करोड़ों सिंधी समुदाय के लोगों के लिए यह गौरव का अवसर है।

स्मारक सिक्के के अनावरण के बाद श्रद्धालु और सिक्के एकत्र करने के शौकीन लोग शदाणी दरबार की विभिन्न इकाइयों के माध्यम से इसे बुक कर सकेंगे।

भारत सरकार की ओर से जारी इस विशेष सिक्के पर माता हासी देवी की तस्वीर अंकित है। इसके एक तरफ अशोक स्तंभ का सिंह शीर्ष और 200 रुपये का मूल्य दर्शाया गया है। इस पहल का उद्देश्य माता हासी देवी के जीवन, उनके विचारों और आध्यात्मिक योगदान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना है।

कार्यक्रम की शुरुआत में शदाणी दरबार रायपुर के पीठाधीश संत डॉ. युधिष्ठिर लाल ने स्वागत संबोधन दिया।

इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला रानी डेका काकोटी, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा, सुनील सोनी और मोतीलाल साहू मौजूद रहे। इनके अलावा मुख्य सचिव विकासशील, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना, वरिष्ठ अधिकारी, शदाणी दरबार के सदस्य तथा देश के विभिन्न हिस्सों से आए जनप्रतिनिधि और सिंधी समाज के प्रतिनिधि भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़