Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य प्रदेश
22 Oct, 2026

महाकाल का रजत चंद्र और गुलाब के फूलों से दिव्य श्रृंगार, राजा स्वरूप में दिए दर्शन

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में गुरुवार सुबह भस्म आरती के दौरान भगवान महाकाल को रजत चंद्र, त्रिपुंड और गुलाब के फूलों से सजाकर राजा स्वरूप में श्रृंगारित किया गया।

उज्जैन, 22 अक्टूबर।
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में गुरुवार तड़के भगवान महाकाल की भस्म आरती के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। सुबह चार बजे मंदिर के पट खुलने के बाद बाबा का पूजन-अभिषेक किया गया। इसके बाद रजत चंद्र, त्रिपुंड और गुलाब के सुगंधित फूलों से भगवान का दिव्य श्रृंगार किया गया। भस्म अर्पित करने के बाद बाबा महाकाल को राजा स्वरूप में सजाया गया।पंचामृत से हुआ भगवान महाकाल का अभिषेकमंदिर के पट खुलने के बाद पुजारियों ने गर्भगृह में विराजित देवी-देवताओं का पूजन किया। इसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया गया। दूध, दही, घी, शहद, शक्कर और फलों के रस से तैयार पंचामृत से अभिषेक हुआ। प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा के विशेष श्रृंगार की प्रक्रिया शुरू हुई।रजत मुकुट और पुष्पमालाओं से सजा बाबा का स्वरूपभगवान महाकाल के मस्तक पर चांदी का चंद्र और त्रिपुंड सजाया गया। भांग, चंदन और गुलाब के फूलों से बाबा का अलंकरण किया गया। इसके बाद ज्योतिर्लिंग को वस्त्र से ढंककर परंपरा के अनुसार महा निर्वाणी अखाड़े की ओर से भस्म अर्पित की गई।भस्म आरती के बाद भगवान को शेषनाग का रजत मुकुट, रजत मुंडमाल, रुद्राक्ष की माला और सुगंधित पुष्पमालाएं पहनाई गईं। भांग, चंदन, सूखे मेवों और आभूषणों से सजे बाबा के मनोहारी राजा स्वरूप ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। अंत में फल और मिष्ठान का भोग लगाया गया।भस्म आरती में गूंजे बाबा महाकाल के जयकारेधार्मिक मान्यता के अनुसार, भस्म अर्पण के बाद भगवान महाकाल निराकार से साकार स्वरूप में भक्तों को दर्शन देते हैं। सुबह की आरती के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। भक्तों ने नंदी महाराज के दर्शन किए और उनके कान में अपनी मनोकामनाएं कहीं। इस दौरान मंदिर परिसर बाबा महाकाल के जयकारों से गूंज उठा।
|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़