पिछले कुछ सप्ताह से मध्यप्रदेश भर में बड़ी-बड़ी जनकल्याणकारी योजनाओं के आयोजनों की भरमार थी। आयोजन, कार्यक्रम और यात्राएं तो हो गईं, अब भुगतान का समय आया तो सबके चेहरों पर हवाइयां उड़ने लगीं। सरकार के वित्त विभाग ने मितव्ययिता बरतने के लिए कुछ खर्चों और भुगतानों पर पहले से ही रोक लगा रखी है।














