एक जिले में कलेक्टर साहब पूर्व, वर्तमान और केंद्रीय, सभी स्तर के माननीयों को बड़ी खूबसूरती से हैंडल कर रहे थे।
यही कारण है कि उनकी इस खासियत को ध्यान में रखते हुए उन्हें महाकोशल का सबसे बड़ा जिला दे दिया गया।
यहां भी उमा, बाबूलाल गौर और शिवराज सिंह सरकार के कई पूर्व एवं केंद्रीय मंत्रियों को सावधानी से हैंडल करने की जरूरत महसूस हो रही थी। यही वजह है कि उन्हें सबको साथ लेकर चलने में महारत हासिल है।














