पिछले दिनों एक कैचमेंट एरिया में प्लांट्स काटने की शिकायतों ने व्यक्तिगत रंजिश को भड़का दिया। एक घर पर कुछ विरोधियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। गेट पर गोलियों के निशान 11, जबकि पुलिस की कार्रवाई में 4 खोखे बरामद होना बताया गया है। इस मामले में ऐसी चर्चा है कि पुलिस कमिश्नर के दखल के उपरांत मामले में गति आई है।














