Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
शेयर बाज़ार
08 Oct, 2026

वैश्विक शेयर बाजारों में बिकवाली का दबाव, निक्केई-कोस्पी समेत कई सूचकांक गिरे

अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड और महंगाई की चिंता के बीच अमेरिकी व यूरोपीय बाजारों में गिरावट के बाद एशियाई शेयर बाजारों में भी चौतरफा बिकवाली का दबाव बना हुआ है।

नई दिल्ली, 08 अक्टूबर।

वैश्विक शेयर बाजारों में आज कमजोरी का माहौल बना हुआ है। अमेरिकी बाजार में पिछले कारोबारी सत्र में बिकवाली के दबाव के बीच प्रमुख सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। ग्लोबल बॉन्ड मार्केट में दबाव और अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड बढ़ने से निवेशकों की चिंता बढ़ी है। लंबी अवधि की ट्रेजरी यील्ड में दोबारा तेजी के कारण अमेरिका में महंगाई और बढ़ते सरकारी कर्ज को लेकर आशंकाएं मजबूत हुई हैं। डाउ जॉन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 341.11 अंक यानी 0.66 प्रतिशत गिरकर 51,180.17 अंक पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 में 0.22 प्रतिशत की गिरावट रही और यह 7,801.74 अंक पर पहुंच गया, जबकि नैस्डेक 0.22 प्रतिशत फिसलकर 27,538.69 अंक पर बंद हुआ। आज डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी 0.12 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 51,119.69 अंक पर कारोबार करता नजर आया। यूरोपीय बाजारों में भी दबाव रहा। एफटीएसई 0.80 प्रतिशत टूटकर 10,458.50 अंक, सीएसी 1.23 प्रतिशत गिरकर 7,769.21 अंक और डीएएक्स 1.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,104.36 अंक पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों में भी बिकवाली का व्यापक असर दिखाई दे रहा है और क्षेत्र के सभी नौ प्रमुख सूचकांक लाल निशान में कारोबार करते नजर आए। गिफ्ट निफ्टी 0.38 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 22,505.50 अंक पर, स्ट्रेट्स टाइम्स 0.59 प्रतिशत गिरकर 5,434.11 अंक पर रहा। दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 2.13 प्रतिशत की बड़ी गिरावट दर्ज हुई और यह 6,659.24 अंक पर आ गया। जापान का निक्केई 804.71 अंक यानी 1.15 प्रतिशत टूटकर 69,231 अंक पर पहुंच गया। हांगकांग का हैंग सेंग 0.90 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,913 अंक, ताइवान वेटेड इंडेक्स 0.72 प्रतिशत टूटकर 49,447.56 अंक और जकार्ता कंपोजिट 0.40 प्रतिशत कमजोर होकर 6,122.27 अंक पर कारोबार करता रहा। शंघाई कंपोजिट में 0.27 प्रतिशत की गिरावट रही और यह 3,831.84 अंक पर पहुंच गया, जबकि थाईलैंड का सेट कंपोजिट 0.23 प्रतिशत फिसलकर 1,581 अंक पर कारोबार करता नजर आया।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़