नई दिल्ली, 08 अक्टूबर।
देश के सर्राफा बाजारों में गुरुवार को सोने की कीमतों में नरमी देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में ज्यादातर बाजारों में 24 कैरेट सोना 620 से 690 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ। इसके चलते 24 कैरेट सोने का भाव अलग-अलग प्रमुख बाजारों में 1,49,540 रुपये से 1,49,690 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,37,090 रुपये से 1,37,240 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच रहा। इसके विपरीत चांदी की कीमत में लगातार दूसरे दिन कोई बदलाव नहीं हुआ और दिल्ली सर्राफा बाजार में यह 2,34,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,49,690 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,37,240 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। मुंबई में दोनों श्रेणियों के भाव क्रमशः 1,49,540 रुपये और 1,37,090 रुपये रहे, जबकि अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना 1,49,590 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,37,140 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता रहा।
अन्य प्रमुख शहरों में भी सोने के भाव में इसी तरह का अंतर देखने को मिला। चेन्नई और कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,49,540 रुपये तथा 22 कैरेट सोना 1,37,090 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। भोपाल और पटना में 24 कैरेट सोने का भाव 1,49,590 रुपये और 22 कैरेट सोने का भाव 1,37,140 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। जयपुर और लखनऊ में 24 कैरेट सोना 1,49,690 रुपये तथा 22 कैरेट सोना 1,37,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिका। कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में भी 24 कैरेट सोने की कीमत 1,49,540 रुपये और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,37,090 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। इस तरह आज सोने में कमजोरी रही, जबकि चांदी के भाव स्थिर बने हुए हैं।














