Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
छत्तीसगढ़
22 Oct, 2026

रावघाट-रायपुर यात्री ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, नियमित संचालन के पहले दिन हादसा

कांकेर के गोंडबिनापाल गांव के पास रावघाट-रायपुर यात्री ट्रेन की चपेट में आने से 38 वर्षीय रूपसिंह आंचला की मौत हो गई, पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

कांकेर, 22 अक्टूबर।
रावघाट से रायपुर के बीच यात्री ट्रेन के नियमित संचालन के पहले ही दिन गुरुवार सुबह हादसा हो गया। कांकेर जिले के अंतागढ़ थाना क्षेत्र के गोंडबिनापाल गांव के पास ट्रेन की चपेट में आने से 38 वर्षीय रूपसिंह आंचला की मौत हो गई। घटना सुबह करीब 7 बजे की बताई जा रही है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे की संभावित वजह सुबह के समय घना कोहरा होना बताई जा रही है। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।प्राप्त जानकारी के मुताबिक, गोंडबिनापाल गांव के पास रेलवे पटरी पर बैठे युवक को यात्री ट्रेन ने अपनी चपेट में ले लिया। मृतक की पहचान रूपसिंह आंचला (38 वर्ष), पिता गुर्जरु राम, निवासी गोंडबिनापाल के रूप में हुई है।गौरतलब है कि 20 अक्टूबर को इस मार्ग पर यात्री ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया था। नियमित संचालन के पहले ही दिन हुई इस घटना से क्षेत्र में हादसे की चर्चा है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है और हादसे के कारणों की जांच जारी है।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़