Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
बिहार
22 Oct, 2026

गुवाहाटी में चोरी के दो मामलों में तीन गिरफ्तार, ट्रक की बैटरी और मॉल से कपड़े चोरी करने का आरोप

गुवाहाटी के हाथीगांव थाना क्षेत्र में चोरी के दो मामलों में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जिनमें ट्रक की बैटरी चोरी का आरोपी और शॉपिंग मॉल से कपड़े चोरी के आरोपित दंपति शामिल हैं।

गुवाहाटी, 22 अक्टूबर।

गुवाहाटी के हाथीगांव थाना क्षेत्र में चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में एक दंपति भी शामिल है। एक मामले में ट्रक से बैटरी चोरी करने, जबकि दूसरे मामले में शॉपिंग मॉल से कपड़े चोरी करने का आरोप है।पुलिस के अनुसार, हाथीगांव थाना केस संख्या 241/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 303(2) में मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में रात्रि गश्ती दल ने राजीब अहमद (26) को गिरफ्तार किया। आरोप है कि वह एएस 01 एफसी 9235 नंबर के ट्रक से चोरी की गई बैटरी लेकर भागने का प्रयास कर रहा था।राजीब अहमद कामरूप महानगर जिले के हाथीगांव थाना क्षेत्र के नोटबोमा हाउसफेड इलाके का निवासी है। गिरफ्तारी के बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।शॉपिंग मॉल से कपड़े चोरी करने का आरोपचोरी के दूसरे मामले में हाथीगांव थाना केस संख्या 244/2026 के तहत पुलिस ने सरीना खातून (28) और उनके पति काजी जाहिदुल इस्लाम (25) को गिरफ्तार किया। दोनों पर बेलतला सर्वे स्थित पैंटालून्स शॉपिंग मॉल से कपड़े चोरी करने का आरोप है।पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। मामले में उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने के लिए रिमांड संबंधी प्रक्रिया पूरी की गई। पुलिस दोनों मामलों में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़