Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
राजनीति
22 Oct, 2026

शिवराज का राहुल गांधी पर तंज, बोले- पार्ट टाइम पॉलिटिशियन और फुल टाइम ट्रैवलर

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी के वियतनाम दौरे और विपक्ष की राजनीति पर सवाल उठाते हुए उन्हें पार्ट टाइम पॉलिटिशियन और फुल टाइम ट्रैवलर बताया।

नई दिल्ली, 22 अक्टूबर।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्हें ‘पार्ट टाइम पॉलिटिशियन और फुल टाइम ट्रैवलर’ बताया। उन्होंने इंडिया गठबंधन की रामलीला मैदान में प्रस्तावित रैली के दौरान राहुल गांधी के वियतनाम दौरे को लेकर सवाल उठाए और कहा कि राहुल गांधी केवल समस्या हैं, समाधान नहीं।

गुरुवार को मीडिया से बातचीत में शिवराज सिंह चौहान ने विपक्ष पर आरोप लगाया कि ‘रिजीम चेंज गैंग’ अराजकता फैलाकर सत्ता हासिल करने के सपने देख रहा है। उन्होंने कहा कि देश के सामने असली सवाल सत्ता का नहीं, बल्कि विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के 140 करोड़ नागरिक राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं।1984 की हिंसा को लेकर कांग्रेस पर निशानाशिवराज सिंह चौहान ने वर्ष 1984 में सिखों के खिलाफ हुई हिंसा का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश उन घटनाओं को कभी नहीं भूल सकता, जिनमें सिख समुदाय के लोगों की हत्या की गई और उन्हें आग के हवाले किया गया। उन्होंने कहा कि रैली निकालने के बजाय कांग्रेस को इन घटनाओं के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।केंद्रीय मंत्री ने विपक्ष की राजनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश को केवल समस्याएं गिनाने वाले नेताओं की नहीं, बल्कि उनका समाधान देने वालों की जरूरत है। उनके अनुसार, भारत को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य राजनीति से अधिक महत्वपूर्ण होना चाहिए।त्योहारों के दौरान विदेश दौरे पर उठाए सवालराहुल गांधी के विदेश दौरे का जिक्र करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जब देश दशहरा जैसे त्योहार उत्साह और आनंद के साथ मनाता है, तब राहुल गांधी विदेश चले जाते हैं। उन्होंने कांग्रेस नेता की राजनीतिक सक्रियता पर सवाल उठाते हुए उनसे समस्याओं का समाधान देने वाली भूमिका निभाने की अपील की।शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की जनता विकास और आत्मनिर्भरता के लक्ष्य की ओर बढ़ रही है। उन्होंने विपक्ष के सत्ता हासिल करने के प्रयासों पर भी निशाना साधा।
|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़