Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अन्य राज्य
23 Oct, 2026

तेलंगाना की दवा कंपनी में विषैली गैस रिसाव से दो मजदूरों की मौत

तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में एक दवा कंपनी की इकाई में तड़के जहरीली गैस रिसाव के कारण दो श्रमिकों की जान चली गई।

हैदराबाद, 23 अक्टूबर।

तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में स्थित सारका लेबोरेटरीज लिमिटेड नामक एक दवा निर्माण संयंत्र में शुक्रवार तड़के अचानक विषैली गैस का रिसाव होने से दो कामगारों की दर्दनाक मौत हो गई।यह दुखद दुर्घटना जिन्नाराम मंडल के अंतर्गत आने वाले गड्डापोथाराम औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित सारका उद्योग की इकाई में घटी। जहरीली गैस की चपेट में आने से दोनों कर्मचारियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मृतकों की शिनाख्त सुदर्शन और बालाजी के रूप में की गई है। शुरुआती तफ्तीश में सामने आया है कि दोनों मृत श्रमिक पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश के निवासी थे।गैस रिसाव की खबर फैलते ही पूरे औद्योगिक क्षेत्र में काफी समय तक हड़कंप और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जायजा लिया।

पुलिस विभाग हादसे की मूल वजहों का पता लगाने में जुटा है। एसपी पारितोष पंकज ने बताया कि जांच के दौरान गैस रिसाव के कारणों के साथ-साथ कारखाने में सुरक्षा नियमों और मानकों के पालन की भी गहन पड़ताल की जाएगी।

इस भीषण हादसे के बाद पीड़ित परिवारों और मजदूर संगठनों ने घटना की निष्पक्ष जांच और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई है।इस दुखद घटना ने एक बार फिर औद्योगिक कारखानों में कार्यरत मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था और इंतजामों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

उधर पूर्व मंत्री टी. हरीश राव ने सुरक्षा नियमों की कथित अनदेखी पर नाराजगी जताते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़