नई दिल्ली, 23 अक्टूबर।
केंद्र सरकार ने एक लाख टन कच्ची चीनी के शुल्क-मुक्त आयात की समयसीमा बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दी है। त्योहारों के दौरान घरेलू बाजार में चीनी की उपलब्धता बढ़ाने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है।
वित्त मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, टैरिफ दर कोटा व्यवस्था के तहत कच्ची चीनी के आयात की अनुमति अब 31 दिसंबर तक रहेगी।
इससे पहले सरकार ने एक लाख टन कच्ची चीनी के शुल्क-मुक्त आयात के लिए इस महीने की 31 तारीख तक की समयसीमा निर्धारित की थी। अब इसे बढ़ाकर दिसंबर के अंत तक कर दिया गया है।














