Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
स्थानीय समाचार
23 Oct, 2026

भोपाल में राष्ट्रीय फिशरीज कॉनक्लेव शुरू, मत्स्य पालन और निर्यात को मिलेगी नई दिशा

भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय फिशरीज इन्वेस्टर्स एंड एक्सपोर्टर्स कॉनक्लेव-2026 में मध्य प्रदेश के विशाल जल क्षेत्र के उपयोग, मत्स्य प्रसंस्करण और निर्यात को बढ़ावा देने पर मंथन हो रहा है।

भोपाल, 23 अक्टूबर।

मध्य प्रदेश में मत्स्य उद्योग को नई ऊंचाइयों पर ले जाने, आधुनिक प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन और निर्यात के अवसरों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से शुक्रवार को राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में राष्ट्रीय 'फिशरीज इन्वेस्टर्स एंड एक्सपोर्टर्स कॉन्क्लेव-2026' का भव्य आयोजन हो रहा है।

सार्वजनिक सूचना अधिकारी अखिल परस्त के अनुसार, केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह) इस राष्ट्रीय सम्मेलन का औपचारिक शुभारंभ करेंगे।कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तथा राज्य के मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।

इस कॉनक्लेव का मुख्य ध्येय मध्य प्रदेश सहित देश के अंतर्देशीय मत्स्य उत्पादन को आधुनिक प्रोसेसिंग यूनिट्स, कोल्ड-चेन इंफ्रास्ट्रक्चर, वैल्यू एडिशन और वैश्विक एवं घरेलू बाजारों से जोड़ना है।इस आयोजन में देश भर के प्रमुख निवेशक, एक्सपोर्टर्स, मत्स्य उद्यमी, नए स्टार्ट-अप्स और क्षेत्र के दिग्गज विशेषज्ञ हिस्सा लेकर निवेश और व्यापार विस्तार की संभावनाओं पर मंथन करेंगे।

मध्य प्रदेश में लगभग 4 लाख 50 हजार हेक्टेयर विशाल जल क्षेत्र मौजूद है, जो अंतर्देशीय मत्स्य पालन, केज कल्चर और मत्स्य आधारित उद्योगों के प्रसार के लिए भरपूर अवसर प्रदान करता है।राज्य सरकार की प्राथमिकता इस अपार जल संसाधन का समुचित उपयोग करते हुए उत्पादन, प्रसंस्करण, मार्केटिंग और निर्यात को बढ़ावा देना है, जिससे मछुआरों की आमदनी और स्थानीय स्तर पर रोजगार बढ़ सके।सम्मेलन के दौरान 'मध्य प्रदेश मत्स्य निवेश एवं निर्यात मार्गदर्शिका-2026' और अंतर्देशीय राज्यों की निर्यात क्षमता बढ़ाने हेतु तैयार मानक संचालन प्रक्रिया जारी की जाएगी।

इसके साथ ही एकीकृत केज कल्चर इकाइयों का डिजिटल उद्घाटन होगा तथा प्रदेश के जलाशयों एवं अमृत सरोवरों के एकीकृत विकास से जुड़ी परियोजनाओं के प्रशासनिक स्वीकृति-पत्र सौंपे जाएंगे।कार्यक्रम में मत्स्य क्षेत्र के हितग्राहियों को सशक्त करने हेतु किसान क्रेडिट कार्ड, मत्स्य समितियों, स्टार्ट-अप्स और प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजना के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे।इसके अलावा एक विशेष बायर-सेलर मीट आयोजित की जाएगी, जिसमें केज इन्वेस्टर्स, एक्सपोर्टर्स और मोती व्यापारी स्थानीय उत्पादकों के साथ व्यापार विस्तार पर सीधी चर्चा करेंगे।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़