Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
स्थानीय समाचार
23 Oct, 2026

भोपाल कलेक्टर ने सुरभि गौशाला का किया निरीक्षण, दीपावली तक गौशालाएं शुरू करने के निर्देश

भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने सुरभि गौशाला का निरीक्षण किया, वहीं जिला पंचायत सीईओ इला तिवारी ने ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों की समीक्षा कर निर्माणाधीन गौशालाएं और प्रधानमंत्री आवास समय-सीमा में पूरे करने के निर्देश दिए।

भोपाल, 23 अक्टूबर।

भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत बरखेड़ी अब्दुल्ला स्थित सुरभि गौशाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान नगर निगम भोपाल के आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार और जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी इला तिवारी भी मौजूद रहीं। कलेक्टर ने गौशाला की व्यवस्थाओं और संबंधित कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निर्माणाधीन गौशालाएं दीपावली तक पूरी करने के निर्देश

जिला पंचायत सीईओ इला तिवारी ने जनपद पंचायत फंदा की ग्राम पंचायत बालमपुर, सूखीसेवनिया और डोब का भ्रमण कर विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्माणाधीन गौशालाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को दीपावली तक निर्माण कार्य पूरा कराने और उनका संचालन शुरू करने के निर्देश दिए।

स्वच्छता और विकास कार्यों की समीक्षा

भ्रमण के दौरान तिवारी ने गांवों में स्वच्छता व्यवस्था, खेत-तालाब निर्माण कार्यों और विद्यालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पेंशन प्राप्त करने में हितग्राहियों को आ रही समस्याओं का संज्ञान लेकर उनका त्वरित निराकरण कराया।

इसके अलावा, विभागीय योजनाओं के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए वीबी-जी राम-जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों और मैदानी अमले को लंबे समय से लंबित विकास कार्य प्राथमिकता से पूरा करने तथा अनावश्यक देरी से बचने के निर्देश दिए।

प्रधानमंत्री आवास समय पर पूरे करने पर जोर

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत निर्माणाधीन मकानों का निरीक्षण करते हुए जिला पंचायत सीईओ ने सभी आवास निर्धारित समय-सीमा में पूरे कराने को कहा। उन्होंने निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करने और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

तिवारी ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक समय पर पहुंचना चाहिए। सभी निर्माण और विकास कार्य तय समय-सीमा में पूरे किए जाएं, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़