Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
सरकार व नीतियाँ
23 Oct, 2026

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: तीन आरोपित 28 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में

मुंबई की अदालत ने टाइगर श्रॉफ से जुड़े फायरिंग मामले में अंकित खट्टर, समीर खत्री और जतिन पांचाल को 28 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा है। पुलिस ने तीनों पर कथित साजिश में भूमिका होने के आरोप लगाए हैं।

मुंबई, 23 अक्टूबर।

फिल्म अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़े फायरिंग मामले में मुंबई की एस्प्लेनेड अदालत ने गिरफ्तार तीन आरोपितों को 28 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। आरोपितों की पहचान अंकित खट्टर, समीर खत्री और जतिन पांचाल के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों को हरियाणा के सोनीपत से गिरफ्तार करने के बाद शुक्रवार को अदालत में पेश किया।

फायरिंग की साजिश में भूमिका होने का आरोप

सुनवाई के दौरान मुंबई पुलिस ने दावा किया कि तीनों आरोपितों की कथित साजिश में अहम भूमिका रही है। पुलिस के अनुसार, अंकित खट्टर कथित तौर पर रेकी करने मुंबई आया था। समीर खत्री का वांछित आरोपित अनिल पंडित से संपर्क बताया गया है। वहीं, जतिन पांचाल पर घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार उपलब्ध कराने का आरोप है।

सरकारी वकील क्रांति कुंभार ने आरोपितों की हिरासत 31 अक्टूबर तक बढ़ाने की मांग की। अभियोजन पक्ष ने बताया कि मामले के कई वांछित आरोपित महाराष्ट्र से बाहर हैं और उनकी तलाश में दूसरे राज्यों में जांच करनी है। जांचकर्ताओं ने घटनास्थल और उस होटल के सीसीटीवी फुटेज हासिल किए हैं, जहां कथित तौर पर फायरिंग का अभ्यास किया गया था। होटल का रजिस्टर भी जब्त किया गया है।

बचाव पक्ष ने पुलिस हिरासत का किया विरोध

आरोपितों के वकील अजिंक्य मिरगल ने पुलिस हिरासत की मांग का विरोध करते हुए न्यायिक हिरासत देने की दलील दी। उन्होंने कहा कि पुलिस होटल का रजिस्टर, सीसीटीवी फुटेज और कथित मिसफायरिंग से जुड़े खाली कारतूस पहले ही बरामद कर चुकी है। उन्होंने हथियार बरामद नहीं होने पर भी सवाल उठाए।

बचाव पक्ष के अनुसार, आरोपितों के मोबाइल फोन जब्त किए जा चुके हैं और कॉल डिटेल रिकॉर्ड की जांच फोरेंसिक विशेषज्ञ कर सकते हैं। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने तीनों आरोपितों को 28 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया। अदालत ने बचाव पक्ष के वकील को आरोपितों से पांच मिनट बातचीत करने की अनुमति दी और पुलिस को उनके परिवारों से संपर्क कराने का निर्देश दिया।

18 अक्टूबर को हुई थी गोलीबारी

उल्लेखनीय है कि 18 अक्टूबर की शाम करीब सात बजे मुंबई के जुहू इलाके में गोलीबारी हुई थी। उस समय टाइगर श्रॉफ एक फुटबॉल क्लब से निकल रहे थे। घटना में अभिनेता को चोट नहीं आई थी, हालांकि उनके ड्राइवर को चोटें आई थीं। मामले की जांच जारी है।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़