Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
स्थानीय समाचार
23 Oct, 2026

भोपाल में एयरपोर्ट रोड पर पुल से नीचे गिरा ट्राला, चालक गंभीर घायल

भोपाल के गांधीनगर क्षेत्र में एयरपोर्ट रोड पर तेज रफ्तार ट्राला पुल की साइड वॉल तोड़कर करीब 20 फीट नीचे सर्विस लेन पर गिर गया। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है।

भोपाल, 23 अक्टूबर।

राजधानी के गांधीनगर क्षेत्र में एयरपोर्ट रोड पर शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार ट्राला पुल की सीमेंट की साइड वॉल तोड़कर करीब 20 फीट नीचे सर्विस लेन पर गिर गया। हादसे में ट्राला चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

सुबह 7:30 बजे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब 7:30 बजे एयरपोर्ट के सामने बने पुल पर हुआ। ट्राला बायपास की ओर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पुल से नीचे उतरते समय वाहन की रफ्तार तेज थी। इसी दौरान चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और ट्राला पुल की साइड वॉल से टकरा गया।

पुल पर अटकी रही बॉडी, नीचे गिरा चेचिस

टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्राले का चेचिस पुल से करीब 20 फीट नीचे सर्विस लेन पर जा गिरा, जबकि वाहन की बॉडी पुल पर ही अटक गई। नीचे गिरने से चेचिस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे के समय सर्विस लेन से कोई राहगीर नहीं गुजर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यदि उस समय नीचे कोई मौजूद होता, तो बड़ा हादसा हो सकता था।

पुलिस कर रही जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद गांधीनगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़