Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
धर्म / अध्यात्म
24 Oct, 2026

उज्जैन: भस्म आरती में दिव्य शृंगार से सजे बाबा महाकाल

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार तड़के भस्म आरती के दौरान पंचामृत अभिषेक, रजत आभूषणों से शृंगार और महानिर्वाणी अखाड़े द्वारा भस्म अर्पण किया गया।

उज्जैन, 24 अक्टूबर।

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार तड़के चार बजे भगवान महाकाल के पट खुलने के साथ भस्म आरती की तैयारियां शुरू हुईं। मंदिर की परंपरा के अनुसार सबसे पहले गर्भगृह में स्थापित देवी-देवताओं का पूजन किया गया। इसके बाद बाबा महाकाल का जलाभिषेक हुआ और दूध, दही, घी, शक्कर तथा फलों के रस से तैयार पंचामृत से अभिषेक किया गया। प्रथम घंटाल बजने के बाद भगवान को हरि ओम का जल अर्पित किया गया। पूजन के पश्चात बाबा महाकाल का भव्य शृंगार किया गया। उन्हें रजत ॐ, बिल्वपत्र, चांदी का मुकुट, रुद्राक्ष की माला, रजत मुंडमाला और सुगंधित पुष्पों से सजाया गया। भगवान के मस्तक पर त्रिपुंड और त्रिशूल सुशोभित किए गए। डमरू और शेषनाग स्वरूप रजत मुकुट से सजे बाबा के दिव्य स्वरूप के श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

भस्म आरती के दौरान भगवान गणेश, माता पार्वती और भगवान कार्तिकेय का पूजन करने के बाद बाबा महाकाल को फल और मिष्ठान का भोग लगाया गया। कपूर आरती और नैवेद्य अर्पण की परंपरा पूरी होने के बाद महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान को पवित्र भस्म अर्पित की गई। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भस्म अर्पण के बाद भगवान महाकाल के दर्शन का विशेष महत्व होता है। आरती में शामिल श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा और श्रद्धालुओं के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़