Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
बिहार
23 Oct, 2026

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में मतदान संपन्न, कड़ी सुरक्षा में वज्रगृह में जमा हुईं मत पेटियां

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न होने के बाद पाँच जिलों के विभिन्न बूथों से मतदान दलों ने कड़े सुरक्षा घेरे के बीच छपरा के गर्ल्स हाई स्कूल स्थित वज्रगृह में मत पेटियाँ जमा कराईं।

सारण, 23 अक्टूबर।

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी मतदान केंद्रों पर वोटिंग का कार्य शांतिपूर्ण माहौल में सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के उपरांत पाँच जिलों के विभिन्न बूथों से मतदान दल सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच मत पेटियों को लेकर छपरा स्थित गर्ल्स हाई स्कूल में बने वज्रगृह में पहुंचे और उन्हें सुरक्षित जमा कराया।

प्रशासन की ओर से मतदान दलों की सहूलियत के लिए गर्ल्स हाई स्कूल प्रांगण में कुल नौ काउंटर स्थापित किए गए थे। इन काउंटरों पर पीठासीन पदाधिकारी क्रमानुसार अपनी बारी का इंतजार करते हुए मत पेटियां जमा करते दिखे।

पूरे वज्रगृह परिसर और आसपास के इलाकों में कड़ी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। देर शाम तक कुछ पोलिंग पार्टियां अपनी बारी की प्रतीक्षा में कतार में खड़ी नजर आईं, जिसके बाद सभी बैलेट बॉक्सों को सील कर स्ट्रॉन्ग रूम में रख दिया गया।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़