Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
स्थानीय समाचार
24 Oct, 2026

कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से न छूटे, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की अपील

विश्व पोलियो दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अभिभावकों से बच्चों को समय पर पोलियो की खुराक पिलाने और पोलियो मुक्त भारत के संकल्प में भागीदारी निभाने की अपील की।

भोपाल, 24 अक्टूबर।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि विश्व पोलियो दिवस सभी को इस संकल्प के लिए प्रेरित करता है कि देश का एक भी बच्चा पोलियो रोधी खुराक से वंचित न रहे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर संदेश साझा करते हुए सभी माता-पिता और अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को समय पर “दो बूंद जिंदगी की” जरूर पिलाएं और उनके स्वस्थ व सुरक्षित भविष्य को सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी और जागरूकता के माध्यम से ही पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को पूरा किया जा सकता है।

उल्लेखनीय है कि विश्व पोलियो दिवस हर साल 24 अक्टूबर को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य पोलियोमाइलाइटिस जैसी गंभीर बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करना और समय पर टीकाकरण के जरिए बच्चों को इससे सुरक्षित रखना है।

इस दिवस की शुरुआत रोटरी इंटरनेशनल ने पोलियो का पहला सफल टीका विकसित करने वाले वैज्ञानिक डॉ. जोनास साल्क के जन्मदिवस के अवसर पर की थी।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़