भोपाल, 24 अक्टूबर।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) के स्थापना दिवस पर बल के सभी वीर जवानों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपने संदेश में कहा कि देश की सीमाओं की सुरक्षा, दुर्गम परिस्थितियों में कर्तव्यों का निर्वहन और राष्ट्रसेवा के प्रति आईटीबीपी के जवानों का साहस, समर्पण एवं अनुशासन सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
उन्होंने राष्ट्र की सुरक्षा में सक्रिय योगदान देने के लिए भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल के सभी जवानों का अभिनंदन किया।














