Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
स्थानीय समाचार
24 Oct, 2026

भोपाल में किसान के घर 50 लाख की चोरी का दावा, सुराग देने वाले को 1 लाख का इनाम; पुलिस को संदेह

भोपाल के सिकंदराबाद गांव में किसान के घर से सोने-चांदी के आभूषण और नकदी सहित 50 लाख रुपये की संपत्ति चोरी होने का दावा किया गया है, जबकि पुलिस घटनाक्रम की जांच कर रही है।

भोपाल, 24 अक्टूबर।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के सिकंदराबाद गांव में धार्मिक यात्रा पर गए एक किसान के सूने मकान में चोरी का मामला सामने आया है। परिवार ने घर से 20 तोला से अधिक सोने के आभूषण, करीब आधा किलो चांदी और नौ गुल्लकों में रखे लगभग नौ लाख रुपये चोरी होने का दावा किया है। चोरी गई संपत्ति की कुल कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई गई है। किसान ने आरोपियों का सुराग देने या उन्हें पकड़वाने में मदद करने वाले व्यक्ति को एक लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। हालांकि, पुलिस ने चोरी गई संपत्ति की मात्रा और घटनाक्रम को लेकर संदेह जताया है।

पुलिस के अनुसार, सिकंदराबाद निवासी किसान फूल सिंह साहू 21 अक्टूबर को परिवार के साथ ओरछा दर्शन के लिए गए थे। घर पर ताला लगा था। 23 अक्टूबर की देर रात परिवार लौटा तो चोरी का पता चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। शनिवार, 24 अक्टूबर को मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

परिवार का कहना है कि चोर सोने का रानी हार, गले के दो हार, चार जोड़ी टॉप्स, पांचाली, सोने की चूड़ियां, तीन अंगूठियां, बिंदिया, मंगलसूत्र और सोने की चेन ले गए। इसके अलावा चांदी का करधौना और चेन भी चोरी होने की बात कही गई है। घर में रखी नकदी भी गायब मिली। किसान के मुताबिक, नौ गुल्लकों में करीब नौ लाख रुपये जमा थे।

एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड ने की जांच

शनिवार को पुलिस एफएसएल टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। डॉग स्क्वॉड की मदद से आसपास करीब आधा किलोमीटर के दायरे में तलाश की गई। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ अन्य संभावित पहलुओं की भी जांच कर रही है।

पुलिस ने जताया संदेह

थाना प्रभारी रास बिहारी शर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। चोरी गए सामान का विवरण जुटाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संपत्ति की मात्रा और घटनाक्रम को लेकर कुछ संदेह हैं। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही चोरी गई संपत्ति की वास्तविक मात्रा और वारदात से जुड़े तथ्य स्पष्ट हो सकेंगे।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़