Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
स्थानीय समाचार
24 Oct, 2026

ई-विधानसभा के लिए विधायकों का प्रशिक्षण 28 अक्टूबर से, नरेंद्र सिंह तोमर करेंगे उद्घाटन

मध्यप्रदेश विधानसभा में 28 से 30 अक्टूबर तक नेवा एप्लीकेशन का प्रशिक्षण आयोजित होगा, जिसमें विधायक डिजिटल विधायी प्रक्रियाओं और ऑनलाइन सदन संचालन की जानकारी प्राप्त करेंगे।

भोपाल, 24 अक्टूबर।

मध्यप्रदेश विधानसभा को डिजिटल और पेपरलेस बनाने की दिशा में विधायकों के लिए तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन (नेवा) के उपयोग में दक्षता बढ़ाने के लिए यह प्रशिक्षण 28 से 30 अक्टूबर तक चलेगा। इसका उद्घाटन 28 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर करेंगे।

प्रशिक्षण कार्यक्रम दोपहर 12 बजे मध्यप्रदेश विधानसभा के सभागार में शुरू होगा। इसके तहत विधायकों को नेवा एप्लीकेशन के उपयोग, डिजिटल विधायी कार्यों, ऑनलाइन प्रश्न-उत्तर और सदन की डिजिटल कार्यप्रणाली की जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण के लिए विधायकों को पांच बैच में विभाजित किया गया है। प्रत्येक बैच में 50 विधायक शामिल होंगे।

डिजिटल माध्यम से होंगे विधायी कार्य

ई-विधानसभा व्यवस्था लागू होने के बाद विधायक प्रश्न लगाने, ध्यानाकर्षण और स्थगन की सूचनाएं देने, संकल्प पत्र प्रस्तुत करने तथा याचिकाओं से जुड़ी प्रक्रियाओं के लिए डिजिटल एप्लीकेशन का उपयोग करेंगे। विधानसभा सत्र के दौरान कार्यसूची, प्रश्नों के उत्तर, विधेयक और अन्य विधायी जानकारियां भी डिजिटल रूप में उपलब्ध होंगी। पुराने प्रश्नों और सदन की कार्यवाही को भी ऑनलाइन देखा जा सकेगा।

इस व्यवस्था के संचालन में सहयोग करने वाले अधिकारियों के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (ओएसडी) और निजी सहायकों को भी प्रशिक्षण में शामिल किया गया है। डिजिटल व्यवस्था से कागजी कामकाज कम करने के साथ विधायी प्रक्रियाओं को अधिक पारदर्शी, तेज और सुलभ बनाने का लक्ष्य है।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़