Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
24 Oct, 2026

पेंशन बंद होने का डर दिखाकर बुजुर्ग से 15.50 लाख की साइबर ठगी, मोबाइल का नियंत्रण लेकर उड़ाई रकम

जोधपुर में पेंशन बंद होने का झांसा देकर साइबर ठग ने बिजली विभाग के 80 वर्षीय सेवानिवृत्त लेखाकार से मोबाइल में ऐप इंस्टॉल करवाया और उनके बैंक खाते से 15.50 लाख रुपये निकाल लिए।

जोधपुर, 24 अक्टूबर।

राजस्थान के जोधपुर में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है, जहां बिजली विभाग से सेवानिवृत्त 80 वर्षीय लेखाकार के बैंक खाते से 15.50 लाख रुपये निकाल लिए गए। ठग ने पेंशन बंद होने का डर दिखाकर बुजुर्ग को अपने जाल में फंसाया और मोबाइल में एक ऐप डाउनलोड करवाकर फोन का नियंत्रण हासिल कर लिया। मामले में देवनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस के अनुसार, सेक्टर-5ई निवासी हरीश कुमार बिजली विभाग में लेखाकार के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। 21 अक्टूबर को उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया। उसने खुद को बैंक से जुड़ा बताते हुए पेंशन बंद होने की बात कही और जीवित प्रमाण पत्र सहित जरूरी दस्तावेज देने को कहा।

ठग की बातों पर भरोसा कर हरीश कुमार ने उसके बताए अनुसार अपने मोबाइल में एक ऐप इंस्टॉल कर लिया। आरोप है कि इसके बाद ठग ने मोबाइल का नियंत्रण हासिल कर उनके बैंक खाते से 15 लाख 50 हजार रुपये निकाल लिए।

कुछ समय बाद मोबाइल पर खाते से रकम कटने के संदेश आए तो बुजुर्ग ने परिवार के सदस्यों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद उन्हें साइबर ठगी का पता चला। उन्होंने साइबर अपराध पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई।

बाद में हरीश कुमार की शिकायत पर देवनगर थाने में साइबर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया। थाना प्रभारी कमल किशोर सुथार स्वयं मामले की जांच कर रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक, बैंक से संपर्क कर ठगी की रकम वापस दिलाने या उसे खाते में रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़