जोधपुर, 24 अक्टूबर।
लूणी थाना पुलिस ने फींच रोड पर सांवरीज-भाखरी क्षेत्र से हुकमाराम को गिरफ्तार कर तलवार जब्त की। वहीं, धुंधाड़ा गांव से सुरेश वादी को पकड़कर उसके पास से चाकू और फरसा बरामद किया गया।
बनाड़ थाना पुलिस ने डिगाड़ी चौराहे के पास झाड़ियों से अंबेडकर कॉलोनी निवासी भींयाराम को पकड़ा और चाकू जब्त किया। डांगियावास थाना पुलिस ने झालामंड के मीरा नगर निवासी राहुल को गिरफ्तार कर चाकू और खंजर बरामद किए। करवड़ थाना पुलिस ने माणकलाव निवासी अजय कुमार से छुरी जब्त की।
मथानिया थाना पुलिस ने तिंवरी रोड पर लुहार बस्ती निवासी कल्लूराम को पकड़कर छुरा बरामद किया। माता का थान थाना पुलिस ने मदेरणा कॉलोनी के दरगाह चौक निवासी नासिर को गिरफ्तार कर चाकू जब्त किया।
रातानाडा थाना पुलिस ने जीत अपार्टमेंट के पास सांसी कॉलोनी निवासी सूरज को पकड़ा। महामंदिर थाना पुलिस ने इमरतिया बेरा रोड पर देवनगर की राजीव गांधी कॉलोनी निवासी अभिषेक से धारदार हथियार बरामद किया।
एयरपोर्ट थाना पुलिस ने पोलो मैदान रोड से पांच बत्ती निवासी राजेंद्र को गिरफ्तार कर चाकू जब्त किया। सदर कोतवाली थाना पुलिस ने पाल हवेली के पास गुलजारपुरा, सदर बाजार निवासी मोहम्मद अखलाक को पकड़कर उसके पास से चाकू बरामद किया।
देवनगर थाना पुलिस ने सेंट्रल एकेडमी चौराहे के पास भादू मार्केट, पाल निवासी सोयब उर्फ सोहिब को गिरफ्तार कर चाकू और छुरा जब्त किया। वहीं, कुड़ी भगतासनी थाना पुलिस ने सेक्टर-1 से प्रमोद सिंह को पकड़कर चाकू बरामद किया।
पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। शहर में अवैध हथियारों की धरपकड़ के लिए अभियान जारी है।














