अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनंद कुमार पांडेय ने बताया कि मदनपुर थाना क्षेत्र के निवासी जनार्दन यादव साइबर धोखाधड़ी का शिकार हुए थे। उन्होंने 11 अक्टूबर को राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई थी।
शिकायत पर कार्रवाई करते हुए साइबर टीम ने समय रहते ठगी की रकम को रुकवाया। इसके बाद संबंधित बैंक से समन्वय कर जरूरी प्रक्रिया पूरी की गई और 32,231 रुपये पीड़ित के खाते में वापस करा दिए गए।
इस कार्रवाई में मदनपुर थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद, उपनिरीक्षक चंद्रशेखर यादव, कांस्टेबल सत्यम साहनी और महिला कांस्टेबल अल्का मौर्या शामिल रहे। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पीड़ित को उसकी रकम वापस मिल सकी।














