Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
टॉप न्यूज़
24 Oct, 2026

विंध्य-बुंदेलखंड को रेल कनेक्टिविटी की सौगात, सतना-देवेन्द्र नगर और रीवा-चुरहट रेल लाइन शुरू

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सतना-देवेन्द्र नगर और रीवा-चुरहट रेल लाइनों का वर्चुअल उद्घाटन कर देवेन्द्र नगर-चुरहट ट्रेन सेवा शुरू की, जिससे विंध्य-बुंदेलखंड में कनेक्टिविटी और क्षेत्रीय विकास को गति मिलने की उम्मीद है।

भोपाल, 24 अक्टूबर।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को सतना-देवेन्द्र नगर और रीवा-चुरहट रेल लाइनों का वर्चुअल उद्घाटन किया। साथ ही देवेन्द्र नगर-चुरहट ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाकर शुरू किया। उन्होंने कहा कि बेहतर रेल कनेक्टिविटी विंध्य और बुंदेलखंड के विकास की नई लाइफलाइन बनेगी। इससे क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और नागरिकों को आवागमन की बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

नई दिल्ली से कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित करते हुए रेल मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में रेल नेटवर्क का विस्तार किया जा रहा है। सतना, देवेन्द्र नगर, रीवा, चुरहट और आसपास के क्षेत्रों को नई रेल सुविधाओं का लाभ मिलेगा। इससे चिकित्सा सहित आवश्यक सेवाओं तक पहुंच आसान होगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी।

मध्यप्रदेश में 1.50 लाख करोड़ रुपये के रेल प्रोजेक्ट

वैष्णव ने बताया कि मध्यप्रदेश में लगभग 1.50 लाख करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाओं पर काम चल रहा है। प्रदेश के विभिन्न स्टेशनों का विकास और यात्री सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। खजुराहो और ग्वालियर सहित कई स्टेशनों पर विकास कार्य जारी हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश में लंबी और छोटी दूरी की 100 से अधिक रेल सेवाएं शुरू करने की दिशा में काम किया जा रहा है। कई मेमू ट्रेनें भी शुरू की जाएंगी।

541 किलोमीटर की परियोजना से बढ़ेगी कनेक्टिविटी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सतना में आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल होकर कहा कि लगभग 541 किलोमीटर की रेल परियोजना विंध्य और बुंदेलखंड में रेल नेटवर्क के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इससे पन्ना, रीवा, सीधी, सिंगरौली और सतना सहित आसपास के क्षेत्रों को बेहतर रेल संपर्क मिलेगा। मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के बीच कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रेल संपर्क बढ़ने से किसानों को अपनी उपज बड़े बाजारों तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी। व्यापार और लॉजिस्टिक्स गतिविधियों का विस्तार होगा तथा विद्यार्थियों सहित आम नागरिकों को आवागमन के बेहतर विकल्प मिलेंगे। उन्होंने परियोजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया।

ओंकारेश्वर-खंडवा रेल लाइन का जल्द होगा लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने बताया कि मध्यप्रदेश में रेलवे के विस्तार का काम तेजी से चल रहा है। वंदे भारत जैसी आधुनिक रेल सेवाएं संचालित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग और खंडवा के बीच रेल लाइन का लोकार्पण भी जल्द किया जाएगा।

नागौद और चुरहट रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रमों में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी, सांसद गणेश सिंह, जनार्दन मिश्रा, विष्णु दत्त शर्मा और डॉ. राजेश मिश्रा सहित रेलवे अधिकारी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़