Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
छत्तीसगढ़
24 Oct, 2026

सूरजपुर में पुलिस झंडा दिवस पर रस्साकशी, शहीदों के बलिदान को किया याद

सूरजपुर पुलिस लाइन में राष्ट्रीय पुलिस झंडा दिवस के तहत रस्साकशी प्रतियोगिता आयोजित कर पुलिस शहीदों के बलिदान, अनुशासन और टीम भावना का संदेश दिया गया।

सूरजपुर, 24 अक्टूबर।

पुलिस शहीदों के बलिदान को नमन करने और समाज में पुलिस के योगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए जिले में राष्ट्रीय पुलिस झंडा दिवस मनाया जा रहा है। 21 से 31 अक्टूबर तक चलने वाले आयोजनों के तहत शनिवार को पुलिस लाइन में रस्साकशी प्रतियोगिता आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल की मौजूदगी में हुए इस आयोजन में पुलिस अधिकारियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

प्रतियोगिता में दो टीमों के अधिकारियों ने खेल भावना के साथ अपनी ताकत और सामूहिक तालमेल का प्रदर्शन किया। इस गतिविधि का उद्देश्य पुलिसकर्मियों में टीम भावना, सहयोग और अनुशासन को मजबूत करने के साथ शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के प्रति प्रेरित करना था।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह दिवस वीर पुलिसकर्मियों के साहस, शौर्य और सर्वोच्च बलिदान को याद करने का अवसर है। इसके माध्यम से नई पीढ़ी को पुलिस के कर्तव्यों और राष्ट्र निर्माण में उसकी भूमिका से परिचित कराया जाएगा। जिले के गांवों और शैक्षणिक संस्थानों में शहीदों की वीरगाथाओं और उनके योगदान की जानकारी दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि ‘राष्ट्र निर्माण में पुलिस की भूमिका’ विषय पर भी विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी। इनके जरिए विद्यार्थियों और नागरिकों को पुलिस के दायित्वों तथा देश के प्रति समर्पण के बारे में जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि खेल गतिविधियां फिटनेस के साथ कार्यक्षमता और आपसी सहयोग बढ़ाने में भी सहायक हैं।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन, सीएसपी बेनार्ड कुजूर, प्रतापपुर एसडीओपी अनूप एक्का, रक्षित निरीक्षक अशोक गिरी, स्टेनो पुष्पेन्द्र शर्मा सहित विभिन्न थाना-चौकी प्रभारी और पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़